बोड़ाम: प्राथमिक विद्यालय केन्दडीह के पास जलजमाव से बढ़ा बीमारी का खतरा, ग्रामीणों ने की जल निकासी की मांग

बोड़ाम के केन्दडीह प्राथमिक विद्यालय के पास जलजमाव से मलेरिया का खतरा बढ़ा। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल निकासी की तत्काल व्यवस्था करने की मांग की है।

बोड़ाम: बोड़ाम प्रखंड की केन्दडीह पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय केन्दडीह के पास लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई है. लगातार पानी जमा रहने से क्षेत्र में मलेरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है.ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है.

ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के सामने पानी जमा रहने से बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है.जलजमाव के कारण आसपास के कई घरों में भी पानी घुस जाता है, जिससे मिट्टी के घरों को नुकसान पहुंच रहा है और कई पक्के मकानों में भी दरारें आने लगी हैं.

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक महतो ने बताया कि विद्यालय से प्रकाश महतो के घर तक सड़क किनारे नाली नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. यदि यहां जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर दी जाए तो समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी बारिश के मौसम में ऐसा जल जमाव हो गया था.

ग्रामीण युवा प्रकाश महतो ने कहा कि अधिक बारिश के समय पूरे टोला के दर्जनों परिवार जलजमाव से प्रभावित हो जाते हैं.वहीं विद्यालय की रसोइया याचना महतो ने बताया कि स्कूल परिसर में हमेशा पानी भरा रहने से बच्चों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पहले ही मलेरिया का प्रकोप बढ़ चुका है और हाल ही में एक बच्ची की मौत भी हो चुकी है.

ऐसे में विद्यालय के पास जमा पानी मच्छरों के प्रजनन का केंद्र बन गया है, जिससे संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है.महिला सुभद्रा महतो, परेश नाथ महतो सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है.उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है तथा विद्यालय भवन, आसपास के मकान और ग्रामीणों का स्वास्थ्य सभी प्रभावित होंगे.

इनका घर हुआ प्रभावित प्रकाश महतो,दीनबंधु महतो,विद्याधर महतो, फटू लाल महतो,शंकर महतो,षष्ठी चरण महतो,परेश महतो,अर्जुन कर्मकार,भीम कर्मकार सहित पूरा पाड़ा,विद्यालय भवन सहित कई मकान के पिछले हिस्से में जल निकासी नहीं होने के कारण पूरा पानी भरा हुआ हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brindaban Mahato

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >