Jamshedpur News : बीओबी के कर्मियों ने तनाव कम करने व मानसिक संतुलन बनाये रखने के तरीके सीखे

Jamshedpur News : सोल मैजिक मेंटल हेल्थ वेलनेस सेंटर द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय स्ट्रेस मैनेजमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया गया.

बिष्टुपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा के जमशेदपुर एवं रांची क्षेत्र के सभी शाखा प्रबंधकों के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट वर्कशॉप आयोजित

Jamshedpur News :

सोल मैजिक मेंटल हेल्थ वेलनेस सेंटर द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय स्ट्रेस मैनेजमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया गया. बिष्टुपुर के एक होटल में मंगलवार को आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य कर्मचारियों को कार्यस्थल के मानसिक दबाव, भावनात्मक चुनौतियों और निजी जीवन के तनाव से निपटने के लिए व्यावहारिक उपाय एवं मनोवैज्ञानिक तकनीकों से अवगत कराना था. इस वर्कशॉप में झारखंड बैंक ऑफ बड़ौदा के करीब 120 वरिष्ठ कर्मचारी उपस्थित हुए. कार्यशाला में सोल मैजिक की विशेषज्ञ टीम ने माइंड फुलनेस, ब्रीदिंग एक्सरसाइज, पॉजिटिव थिंकिंग, टाइम मैनेजमेंट और इमोशनल वेलनेस जैसे विषयों पर इंटरएक्टिव सत्र लिये. प्रतिभागियों को तनाव कम करने एवं मानसिक संतुलन बनाये रखने के लिए आसान और प्रभावी तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया. सेशन के दौरान साउंड थेरेपिस्ट प्रेरणा सिंह ने विभिन्न ध्वनि यंत्रों के माध्यम से साउंड थेरेपी दी. वर्कशॉप में शामिल बैंक कर्मियों ने सत्र की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल न केवल पेशेवर प्रदर्शन को बेहतर बनाती है, बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी सकारात्मक प्रभाव डालती है.

इस अवसर पर सोल मैजिक की काउंसलर शाहिदा इकबाल, ऑपरेशन मैनेजर संजय ठाकुर, अकाउंट मैनेजर गुरप्रीत सिंह, साउंड थेरेपिस्ट प्रेरणा सिंह, एडमिन एग्जीक्यूटिव नलिनी सिंह उपस्थित रहे, जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा से क्षेत्रीय प्रमुख अमित कुमार, उप क्षेत्रीय प्रमुख सुनील कुमार साहा, आनंद कुमार वर्मा, शंभू कांत समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे. बैंक ऑफ बड़ौदा के जमशेदपुर एवं रांची क्षेत्र के सभी शाखा प्रबंधकों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >