केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ दिए गए कथित बयानों की BJP ने की निंदा, फूंका राहुल गांधी और नवीन पटनायक का पुतला

झारसुगुड़ा में भाजपा ने नीट मामले पर राहुल गांधी और नवीन पटनायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उनके पुतले फूंके. पूरी खबर यहाँ विस्तार से पढ़ें.

झारसुगुड़ा: झारसुगुड़ा शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित गांधी प्रतिमा के सामने गुरुवार शाम को भाजपा की ओर से विशाल विरोध प्रदर्शन और सभा आयोजित की गई. इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक द्वारा भाजपा तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ दिए गए कथित आधारहीन बयानों की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया गया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और नवीन पटनायक के पुतले भी फूंके.

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर कांग्रेस और बीजद राज्य तथा देश के छात्रों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं और इसे राजनीतिक स्वार्थ साधने का माध्यम बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य पर राजनीति करने के बजाय उनके हितों, न्यायसंगत अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए.

प्रदर्शन में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. इनमें विमलेंदु भोल, अरविंद पाठक, दिलेश्वर राव, बबलू सिंह, सोनू थिरानी, विजय शर्मा, हेमरंजन सिंह, राजेंद्र साह, साधु यादव, आनंद शर्मा, प्रेमसेन राय, मनोज कलेट तथा महिला नेताओं शाकुंतला शुक्ला, ममता पटेल, सुदेशना महापात्र और अनीता प्रधान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और विपक्षी दलों के खिलाफ नारेबाजी की. फोटो -


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >