बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के नॉर्दर्न टाउन डी रोड आउट हाउस में रहने वाली एक किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में किशोरी की मां ने बिष्टुपुर थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज शिकायत के अनुसार 14 मई की शाम करीब चार बजे किसी बात को लेकर मां ने किशोरी को डांट दिया था. इसके कुछ देर बाद किशोरी बिना किसी को बताये घर से निकल गयी. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की.परिजनों ने आसपास के लोगों, रिश्तेदारों और परिचितों से भी पूछताछ की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल पाया. इसके बाद किशोरी की मां ने थाना पहुंचकर बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज करायी. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.