बिरसानगर पुलिस ने तीन चोर को भेजा जेल

बिरसानगर पुलिस ने घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जेल जाने वालों में रोहित करुवा, अजय मुखी, राहुल मुखी शामिल है. तीनों बिरसानगर के रहने वाले हैं.

जमशेदपुर :

बिरसानगर पुलिस ने घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जेल जाने वालों में रोहित करुवा, अजय मुखी, राहुल मुखी शामिल है. तीनों बिरसानगर के रहने वाले हैं. उनके पास से पुलिस ने चोरी की दो मोबाइल फोन भी बरामद की है. घटना के संबंध में बिरसानगर थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि 28 जून की रात को तीनों ने मिलकर बिरसानगर जोन नंबर-6 निवासी मुकेश कुमार श्रीवास्तव के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिये थे. केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार किया. पकड़े गये तीनों अपराधियों ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि तीनों चोरी के मामले में पूर्व में भी कई बार जेल जा चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >