PHOTOS: जमशेदपुर में भीषण हादसा, प्रतिमा विसर्जन करने गए डेढ़ दर्जन लोगों को ट्रक ने कुचला, 2 की मौत

दुर्गा पूजा के विसर्जन के दौरान जमशेदपुर में 24 अक्टूबर को बड़ा हादसा हो गया. जिस ट्रक से प्रतिमा ले गए थे, वही ट्रक अनियंत्रित हो गया. इसने डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को कुचल दिया. कई लोग ट्रक के नीचे फंस गए.

जमशेदपुर, संजीव भारद्वाज : दुर्गा पूजा के विसर्जन के दौरान जमशेदपुर में मंगलवार (24 अक्टूबर) को बड़ा हादसा हो गया. एक अनियंत्रित ट्रक ने डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को कुचल दिया. कई लोग ट्रक के नीचे फंस गए. लोग इधर-उधर भागने लगे. जिस ट्रक ने लोगों को कुचला, उसी ट्रक पर जुगसलाई नया बाजार की समिति प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए लेकर आई थी. समाचार लिखे जाने तक घायल दो लोगों की मौत हो चुकी है. तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. इन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में आईसीयू में रखा गया है.

बिष्टुपुर के पास स्थित बेलीबोधनवाला घाट पर हुई इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई. अंधेरा होने की वजह से राहत एवं बचाव कार्य में भी काफी दिक्कतें आईं. बताया गया है कि एक ट्रक पर प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए लाया गया था. यही ट्रक अनियंत्रित होकर पीछे की तरफ ढलान पर लुढ़क गया. गाड़ी के पीछे मौजूद करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग इसकी चपेट में आ गए.

Also Read: जमशेदपुर में बड़ा हादसा, बाड़ाबांकी डैम में डूबने से दो छात्रों की मौत, 1 बाल बाल बचा

जैसे ही दुर्घटना हुई ट्रक छोड़कर चालक वहां से फरार हो गया. काफी देर तक कई लोग ट्रक के नीचे फंसे रहे. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची. गुस्साए लोगों ने पुलिस के सामने जमकर हंगामा किया.

काफी मशक्कत के बाद आखिरकार ट्रक में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

Also Read: जमशेदपुर में जाम और नो इंट्री से बचना है तो फॉलो करें ये रूट चार्ट, दुर्गा पूजा तक के लिए बदली व्यवस्था

बताया जा रहा है कि घायलों में चार लोग पूजा में ढाक बजाने वाले थे. ये लोग कीताडीह दुर्गा पूजा में ढाक बजाने के लिए आए थे. दुर्घटना जुगसलाई नया बाजार की प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ. गनीमत यह थी कि ट्रक पर ज्यादा सामान लोड नहीं था. अन्यथा बहुत बड़ा हादसा हो सकता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >