18 अप्रैल को होगा टेंडर jamshedpur news : साकची स्थित आम बगान मैदान में आयोजित होने वाले डिज्नीलैंड मेले में आने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए न्यूनतम बोली 2 लाख 47 हजार 890 रुपये से शुरू होगी. खुली बोली 18 अप्रैल को अपराह्न 4 बजे होगी. सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले संवेदक को 45 दिनों के लिए पार्किंग शुल्क वसूली का जिम्मा सौंपा जायेगा. मेले में आने वाले आगंतुकों के वाहनों के पड़ाव के लिए जो स्थल चिह्नित किये गये हैं, वहीं से शुल्क वसूली की जायेगी. इस बार मेला शुरू होने से पहले ही पार्किंग व्यवस्था को पूरी तरह सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से जेएनएसी ने यह कदम उठाया है, ताकि शहरवासियों को यातायात और पार्किंग की समस्या का सामना न करना पड़े.
jamshedpur news : 2.47 लाख से शुरू होगी डिज्नीलैंड मेले की पार्किंग की बोली
18 अप्रैल को होगा टेंडर

जमशेदपुर (फाइल फोटो)