Jamshedpur News :
बैंक ऑफ इंडिया की ओर से 16 से 20 मार्च तक ‘मेगा समझौता अभियान’ चलाया जायेगा. इस अभियान के तहत देशभर में बैंक की सभी शाखाओं, जोनल कार्यालयों और एफजीएमओ में एकमुश्त निपटान (ओटीएस) योजना के माध्यम से एनपीए ऋण खातों का निपटारा किया जायेगा. यह अभियान विशेष रूप से उन उधारकर्ताओं के लिए है, जो व्यवसायिक संकट, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं या अन्य वास्तविक कारणों से समय पर ऋण चुकाने में असमर्थ रहे हैं. बैंक की ओर से छोटे और मध्यम श्रेणी के एनपीए खातों के निपटान के लिए विशेष ओटीएस योजनाएं लागू की गयी हैं. इसके तहत पात्र उधारकर्ताओं को आकर्षक छूट भी दी जायेगी.बैंक ऑफ इंडिया ने सभी एनपीए खाताधारकों से अपील की है कि वे 16 से 20 मार्च तक चलने वाले इस मेगा समझौता अभियान के दौरान अपने ऋण खातों का निपटान कर इस अवसर का लाभ उठाएं. इससे न केवल उनका बकाया ऋण कम होगा, बल्कि उनका बैंकिंग रिकॉर्ड भी बेहतर हो सकेगा.
