बागबेड़ा : चापड़ का भय दिखाकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गया जेल

जमशेदपुर के बागबेड़ा में चापड़ का भय दिखाकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पूरी घटना जानें.

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीडीह में एक महिला से चापड़ का भय दिखाकर दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बागबेड़ा गुलाटी झोपड़ी निवासी सम्पत प्रधान को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया. यह घटना गत 5 जुलाई की बतायी जा रही है.थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, घटना के दिन आरोपी सम्पत प्रधान ने महिला को अकेले पाकर चापड़ का भय दिखाया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. जब पीड़िता ने शोर मचाना शुरू किया, तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी.

आरोपी की इसी धमकी के कारण डरी-सहमी पीड़िता शुरुआती दिनों में पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी. अंततः हिम्मत जुटाकर पीड़िता रविवार को बागबेड़ा थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी. महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर मुस्तैद बागबेड़ा पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अविलंब केस दर्ज किया और त्वरित छापेमारी कर आरोपी सम्पत प्रधान को धर दबोचा. पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. हालांकि, घटना में प्रयुक्त चापड़ अभी बरामद नहीं हो सका है, जिसकी बरामदगी के लिए पुलिस आगे की छानबीन कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shyam narayan jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >