Jamshedpur News : बागबेड़ा : प्रेमिका ने शादी से किया इनकार, तो युवक ने लगायी फांसी

Jamshedpur News : बागबेड़ा थानांतर्गत रोड नंबर-6 के रहने वाले चिंटू कुमार (23) ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. घटना सोमवार रात की है.

प्रेमिका से तय हो गयी थी चिंटू की शादी

अचानक 4-5 दिन पहले प्रेमिका की मां ने शादी से कर दी मना

Jamshedpur News :

बागबेड़ा थानांतर्गत रोड नंबर-6 के रहने वाले चिंटू कुमार (23) ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. घटना सोमवार रात की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चिंटू कुमार पेट्रोल पंप पर काम करता था.

प्रेमिका से उसकी शादी करने की बात पक्की हो गयी थी. लेकिन चार-पांच दिन पूर्व प्रेमिका की मां ने अपनी बेटी की शादी चिंटू से करने से साफ इनकार कर दिया. उसके बाद प्रेमिका ने फोन पर उससे बात करना भी छोड़ दिया. चिंटू ने प्रेमिका से बात करने की काफी कोशिश की, मगर जब बात नहीं हो पायी, तो उसने अपने घर में फांसी लगा ली. चिंटू को फंदे पर झूलता देख परिवार के लोग अवाक रह गये. आनन-फानन में उसे फंदे से उतार कर तुरंत इलाज के लिए टीएमएच ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >