बाबा साहेब ने वंचित वर्ग को सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार दिलाया : मंगल कालिंदी
Copied link
जमशेदपुर प्रखंड क्षेत्र के गदड़ा बालीडुंगरी गांव में बाबा साहब की जयंती मनायी गयी. बाबा साहब को नमन कर विभिन्न समाज के लाेगों ेन उनके बताये व दिखाये राह पर चलने का संकल्प लिया.
जमशेदपुर.
गदड़ा बालीडुंगरी में डॉ भीमराव आंबेडकर की 133वीं जयंती मनायी गयी. मौके पर मुख्य अतिथि जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी थे. विधायक ने कहा कि आंबेडकर ने समाज के वंचित वर्ग को सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार दिलाया. विधायक ब्यांगबिल पंचायत अंतर्गत सामुदायिक भवन सुंदरनगर में झारखंड कला संगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष बारी मूर्मू, मुखिया कान्हू मूर्मू, निरोध सिंह, मनोज मूर्मू, सुनील किस्कू, राकेश मुर्मू, जगजीवन सिंह, बबलू महतो, विश्वजीत भगत, राकेश सिंह, जेना जामुदा, सुकुराम हेंब्रम, लक्खीकांत महतो, नेपाल महतो आदि उपस्थित थे.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।