वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने बी फार्मा द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम सेमेस्टर के ऑफलाइन परीक्षा फॉर्म और शुल्क जमा करने की तिथियों की अधिसूचना जारी कर दी है. बिना विलंब शुल्क के छात्र 27 जुलाई से 6 अगस्त तक अपने संबंधित कॉलेज या संस्थान में फॉर्म और शुल्क जमा कर सकते हैं. कॉलेजों द्वारा विश्वविद्यालय कार्यालय में फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त निर्धारित की गयी है. तय तिथि के बाद 500 रुपये प्रति छात्र विलंब शुल्क के साथ छात्र 7 से 8 अगस्त तक अपने कॉलेज में परीक्षा फॉर्म जमा कर सकेंगे. विलंब शुल्क के साथ कॉलेज द्वारा विश्वविद्यालय कार्यालय में फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 9 अगस्त है. विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, बी. फार्मा के सभी सेमेस्टरों के लिए बिना विलंब शुल्क के परीक्षा शुल्क 1,550 रुपये प्रति छात्र निर्धारित किया गया है.
