Jamshedpur News : आजादनगर : वर्षा ज्वेलरी में हाई वोल्टेज ड्रामा, गहने हड़पने का आरोप

आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित वर्षा ज्वेलरी दुकान पर शुक्रवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब स्थानीय महिलाओं ने दुकानदार पर गहने हड़पने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया.

छह माह बाद खुली दुकान, सामान समेटते देख ग्राहकों ने किया हंगामा

Jamshedpur News :

आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित वर्षा ज्वेलरी दुकान पर शुक्रवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब स्थानीय महिलाओं ने दुकानदार पर गहने हड़पने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार को पकड़कर थाना ले गयी. इसके बाद पीड़ित महिलाएं भी आजादनगर थाना पहुंचीं और अपने आभूषण व रुपये वापस दिलाने की मांग की.

क्या है पूरा मामला

बताया जाता है कि वर्षा ज्वेलरी पिछले करीब छह महीनों से बंद थी. शुक्रवार को अचानक दुकान खुली तो आसपास के लोग चौकन्ने हो गये. स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकानदार चुपचाप दुकान का सामान समेट रहा था और निकलने की तैयारी में था. इसी दौरान कई महिलाएं वहां पहुंच गयीं. महिलाओं का आरोप है कि उन्हाेंने महीनों पहले अपनी कीमती जेवर मरम्मत और पॉलिश के लिए दुकानदार को दिये थे. दुकानदार ने अचानक से दुकान बंद कर दी और मोबाइल भी बंद कर लिया. शुक्रवार को गहने वापस मांगने पर दुकानदार ने देने से इनकार कर दिया, जिससे हंगामा शुरू हो गया.इधर, वर्षा ज्वेलरी के संचालक जितेंद्र वर्मा का कहना है कि उन्होंने ग्राहकों के गहने लौटा दिये हैं. उन पर बेवजह आरोप लगाये जा रहे हैं.

पुलिस जांच में जुटी

आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ताओं से आभूषण की रसीद मांगी गयी है. रसीद की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >