जमशेदपुर. पीएम श्री पीपुल्स एकेडमी प्लस टू विद्यालय, न्यू बाराद्वारी में शनिवार को वार्षिक खेलकूद सह एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट अवतार सिंह ने किया. राष्ट्रीय स्तर की एथलीट सुप्रियो सरकार ने टॉर्च बेयरर की भूमिका निभाई. मौके पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट एनसी देव, आरपी पांडे, रेणु सिंह, लीना दत्ता पावर लिफ्टिंग, केके विश्वास, जे अरुणमूर्ति, डॉ वशीकुर रहमान, श्याम शर्मा, राजदीप सिंह मौजूद थे. विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सोनाली सरकार, विद्यालय की प्राचार्य चन्द्रदीप पांडे व विद्यालय के शारीरिक शिक्षक प्रमोद कुमार पांडे ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.
Annual sports day at pipuls academy : पीपुल्स एकेडमी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
पीएम श्री पीपुल्स एकेडमी प्लस टू विद्यालय, न्यू बाराद्वारी में शनिवार को वार्षिक खेलकूद सह एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजन किया गया.
