Asmita kabaddi legaue : गुरुजात संघ व दयानंद पब्लिक स्कूल बना चैंपियन

खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं खेलो इंडिया के तहत जिला प्रशासन (खेल शाखा) की ओर से सोनारी गुरुजात संघ में अस्मिता कबड्डी सिटी लीग का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं खेलो इंडिया के तहत जिला प्रशासन (खेल शाखा) की ओर से सोनारी गुरुजात संघ में अस्मिता कबड्डी सिटी लीग का आयोजन किया गया. इसमें 10 टीमों के कुल 140 बालिकाओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता के दौरान जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, पूर्व ओलिंपियन हरभजन सिंह, प्रदीप मुखर्जी, चंद्रशेखर व जगदीश कुमार व अन्य लोग मौजूद थे. प्रतियोगिता के अंडर-17 आयु वर्ष से अधिक वर्ग में गुरुजात संघ सोनारी की टीम विजेता, घाटशिला उपविजेता व जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी को तीसरा स्थान मिला. अंडर-17 आयु वर्ग में दयानंद पब्लिक स्कूल (डीपीएस) विजेता, एनएमएल केपीएस उपविजेता व विवेक विद्यालय, गोविंदपुर को तीसरा स्थान मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >