Jamshedpur News: बर्मामाइंस में ठेकेदार से ₹25,000 की रंगदारी मांगने वाला आरोपी बिहार भागने की फिराक में था, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jamshedpur News : बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी निवासी व रेलवे कॉन्कर्ट के ठेकेदार आफताब आलम से 25 हजार रुपये रंगदारी मांगने के मामले में बर्मामाइंस पुलिस ने आरोपी आकाश कुमार पाठक उर्फ अग्नि पाठक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Jamshedpur News :

बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी निवासी व रेलवे कॉन्कर्ट के ठेकेदार आफताब आलम से 25 हजार रुपये रंगदारी मांगने के मामले में बर्मामाइंस पुलिस ने आरोपी आकाश कुमार पाठक उर्फ अग्नि पाठक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वह टेल्को मनीफीट महानंद बस्ती का रहनेवाला है. बर्मामाइंस थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि मंगलवार को आफताब आलम ने फोन पर 25 हजार रुपये रंगदारी मांगने को लेकर अग्नि पाठक के खिलाफ केस दर्ज कराया था.

जिसमें आफताब आलम ने अग्नि पाठक को 10 हजार रुपये पूर्व में रंगदारी देने की बात कही. थाना में शिकायत की जानकारी होने के बाद आरोपी अग्नि पाठक ट्रेन से पैतृक गांव भागलपुर के नवगछिया भागने की तैयारी में था. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे स्टार टॉकिज के पास से गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से रंगदारी मांगने में इस्तेमाल मोबाइल भी जब्त कर ली गयी है. गिरफ्तार अग्नि पाठक के खिलाफ पूर्व में रंगदारी, फायरिंग और एनडीपीएस के छह केस दर्ज हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Published by: Amitabh Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >