Jamshedpur News : बंगाल सीमा पर लगाया अतिरिक्त टैक्स, जमशेदपुर के ट्रांसपोर्टरों का धरना आज

झारखंड बंगाल बॉर्डर के झारग्राम के निठुरा चेक पोस्ट पर अतिरिक्त टैक्स लगा दिया गया है. इससे ट्रांसपोर्टरों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है.

Jamshedpur News :

झारखंड बंगाल बॉर्डर के झारग्राम के निठुरा चेक पोस्ट पर अतिरिक्त टैक्स लगा दिया गया है. इससे ट्रांसपोर्टरों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है. इससे उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है. लिहाजा, जमशेदपुर ट्रक ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन ने तय किया है कि वे लोग 15 मई को धरना देंगे. मानगो के ट्रांसपोर्ट नगर में यह मीटिंग हुई, जिसमें इसको लेकर तय किया गया कि वे लोग इसको लेकर धरना देंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और तेज करेंगे. ट्रांसपोर्टरों ने बताया कि पश्चिम बंगाल में गाड़ियों से एडिशनल टैक्स सालाना 11000 रुपये लिया जा रहा है.

बंगाल सरकार मैकेनिकल टैक्स 1200 मासिक, गाड़ी काटा के नाम से 260 रुपये प्रति गाड़ी प्रति ट्रिप और ऊपर से 300 से 500 आरटीओ द्वारा प्रति ट्रिप लिया जाता है. जबकि ऐसा पूरे भारत में कहीं और नहीं होता. उन्होंने कहा कि सभी गाड़ियां ऑल इंडिया परमिट पर चलती हैं, जिसका शुल्क वाहन मालिक पहले ही जमा कर देते हैं. संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवगठित पश्चिम बंगाल सरकार से मांग की है कि पूर्ववर्ती तृणमूल सरकार के दौरान कथित रूप से वसूले जा रहे “गुंडा टैक्स” एवं अन्य अतिरिक्त टैक्स को पूर्णतः बंद किया जाये. संगठन ने कहा कि नयी बीजेपी सरकार से उन्हें सकारात्मक उम्मीद है. जमशेदपुर सहित अन्य राज्यों बंगाल, ओडिशा, बिहार के ट्रक एवं ट्रेलर मालिक अनिश्चितकालीन हड़ताल में हिस्सा ले रहे हैं. मुख्य रूप से जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन द्वारा सभी गाड़ी मालिक, जो बंगाल होकर जाते हैं, वह भी धरना का हिस्सा बनेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >