आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में आये 7847 आवेदन, 2332 का हुआ निष्पादन

आपकी योजना-आपकी सरकार - आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रखंडों में लगाये गये शिविर में पहले दिन बुधवार को 7847 आवेदन आये. इसमें 2332 आवेदनों का शिविर में ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया.

जमशेदपुर: ‘आपकी योजना-आपकी सरकार – आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रखंडों में लगाये गये शिविर में पहले दिन बुधवार को 7847 आवेदन आये. इसमें 2332 आवेदनों का शिविर में ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया. अन्य आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया चल रही है. पहले दिन बहरागोड़ा के मुटुरखाम पंचायत, मुसाबनी के उत्तरी ईचड़ा, घाटशिला के आसना, जमशेदपुर सदर के केरूआडुंगरी, पोटका के तेंतला, चाकुलिया के कुचियाशोली, डुमरिया के कुमड़ाशोल, पटमदा के कमलपुर गुड़ाबांदा के बालिजुड़ी, धालभूमगढ़ के नूतनगढ़, जेएनएसी अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक भवन साकची,

जुगसलाई नगर परिषद के नसीम मैरेज हॉल, ईदगाह मैदान एवं मानगो नगर निगम अंतर्गत जवाहर नगर उर्दू मध्य विद्यालय मुर्दा मैदान मानगो में शिविर का आयोजन किया गया. बोड़ाम प्रखंड में 15 अक्टूबर से पंचायत स्तरीय शिविर निर्धारित है. विशेष फोकस योजनाओं में से सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत 2746 लाभुकों के बीच धोती-साड़ी लुंगी का वितरण,

केसीसी हेतु 49 आवेदन, सेवा का गांरटी अधिनियम अतर्गत विभिन्न जाति-मृत्यु/आवासीय/आय प्रमाण पत्र के 88, ई श्रम पोर्टल पर निबंधन 79, विद्युत समस्या संबंधी 20, लगान रसीद निर्गत के 23, मुख्यमंत्री पशुधन के 111, फूलो झानो आशीर्वाद योजना के 33, खाद्य सुरक्षा अधिनियम के कुल 2878 आवेदन तथा सामाजिक सुरक्षा के 619 आवेदन आये. सभी पंचायतों में आयोजित शिविरों में नुक्कड़-नाटक के जरिये जन जागरूकता का कार्यक्रम किया गया. उपायुक्त विजया जाधव मुसाबनी प्रखंड के उत्तरी इचड़ा पंचायत भवन में आयोजित शिविर में शामिल हुईं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >