Jamshedpur News : रक्तदान को अपना मिशन बनाने वाले राजेश मार्डी पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री फिल्म

Jamshedpur News : रक्तदान को अपना मिशन बनाने वाले ट्राइबल ब्लड मैन के नाम से चर्चित सरजामदा निवासी राजेश मार्डी पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनने जा रही है.

किरण माझी के निर्देशन में प्रखंड के सालमपाथर गांव में डाॅक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग कल से

Jamshedpur News :

रक्तदान को अपना मिशन बनाने वाले ट्राइबल ब्लड मैन के नाम से चर्चित सरजामदा निवासी राजेश मार्डी पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनने जा रही है. इसकी शूटिंग 10 अक्तूबर से गम्हरिया प्रखंड के सालमपाथर गांव में होगी. गोमहेड उमूल प्रोडक्शन के बैनर तले किरण माझी के निर्देशन में यह डॉक्यूमेंट्री बनेगी. इसके निर्माता सुशील मुर्मू हैं व सहायक निर्माता बापीराज हांसदा हैं.

यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म करीब 15 मिनट की होगी. वह अब तक 79वीं बार रक्तदान कर चुके हैं. इस फिल्म को बनाने का मुख्य मकसद समाज के लोगों को यह बताना है कि यदि कोई व्यक्ति मजबूत इरादे के साथ आगे बढ़े तो विकट परिस्थिति में भी लोगों की सेवा का जुनून कभी कम नहीं हो सकता है. साथ ही आदिवासी समाज के लोगों को रक्तदान के प्रति प्रोत्साहित करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >