जमशेदपुर बास्केटबॉल टीम के ट्रायल में 60 खिलाड़ी शामिल

JAMSHEDPUR BASKETBALL : 60 players participated in the trials for Jamshedpur basketball team

जमशेदपुर. जमशेदपुर में 21-24 नवंबर तक 24वीं सीनियर झारखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर में किया जायेगा. इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए जमशेदपुर की टीम का सलेक्शन ट्रायल रविवार को केपीएस कदमा स्थित बास्केटबॉल कोर्ट में किया गया. ट्रायल के आधार पर 20 महिला और 20 पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया गया है. महिला खिलाड़ियों का बॉल्डविन स्कूल में और पुरुष खिलाड़ियों को केपीएस कदमा में 10-20 नवंबर तक ट्रेनिंग कैंप होगा. इसके बाद अंतिम टीम (महिला-पुरुष) की घोषणा की जायेगी. ट्रायल का आयोजन जमशेदपुर बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सह अंतरराष्ट्रीय कोच जेपी सिंह के नेतृत्व में किया गया. मौके पर जलाल शेख, अजहर खान, सुप्रिया, शहबान-उल-हक, अंजलि सौरभ, अमित शर्मा और नागेश राव मौजूद थे. उक्त जानकारी जमशेदपुर बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव मो आरिफ आफताब ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >