Jamshedpur News : कदमा की डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर गिरोह ने ठगे ₹5.50 लाख

Jamshedpur News : कदमा बीएच एरिया रोड नंबर-2 की एक डॉक्टर से साइबर गिरोह ने डिजिटल अरेस्ट के जरिये 5.50 लाख रुपये की ठगी कर ली.

कस्टम अधिकारी बनकर साइबर गिरोह ने दिया झांसा

Jamshedpur News :

कदमा बीएच एरिया रोड नंबर-2 की एक डॉक्टर से साइबर गिरोह ने डिजिटल अरेस्ट के जरिये 5.50 लाख रुपये की ठगी कर ली. इस संबंध में पीड़िता ने साइबर थाना में केस दर्ज कराया है. जानकारी के अनुसार डॉक्टर की बेटी विदेश में रहती है. पिछले दिनों उन्होंने बेटी के लिए कुछ सामान भेजा था.

इसी बीच गत 8 जनवरी को एक व्यक्ति ने खुद को कस्टम ऑफिसर बताते हुए कहा कि आपने जो पार्सल विदेश भेजा है. उसमें गलत सामान है. जिसे जब्त किया गया है. ऐसे में आप पर केस हो सकता है. सामान को छुड़ाने के लिए आपको जुर्माना की राशि जमा करनी पड़ेगी. साइबर गिरोह ने डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर बारी बारी से खाता में 5.50 लाख रुपये डलवा लिये. इधर, साइबर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >