भगवान बालाजी के अभिषेक में जुटे श्रद्धालु (फोटो हैरी की होगी)

बिष्टुपुर राम मंदिर में ब्रह्मोत्सव के पांचवें दिन रही गहमागहमीजमशेदपुर : बिष्टुपुर के आंध्र भक्त श्रीराम मंदिरम् में चल रहे भगवान बालाजी के 46वें ब्रह्मोत्सव में मंगलवार का दिन भगवान के भव्य अभिषेक से पावन हुआ. आज के अनुष्ठान प्रात: 6:00 बजे गणेश वंदना के साथ आरंभ हुए, जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नित्य […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 2, 2015 10:05 PM

बिष्टुपुर राम मंदिर में ब्रह्मोत्सव के पांचवें दिन रही गहमागहमीजमशेदपुर : बिष्टुपुर के आंध्र भक्त श्रीराम मंदिरम् में चल रहे भगवान बालाजी के 46वें ब्रह्मोत्सव में मंगलवार का दिन भगवान के भव्य अभिषेक से पावन हुआ. आज के अनुष्ठान प्रात: 6:00 बजे गणेश वंदना के साथ आरंभ हुए, जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नित्य कटला पूजा आरंभ हुई. पुरोहित पीवीके आचार्यलु, के संतोष कुमार, सीआर शेषाद्री आयंगर, मधुसूदन आयंगर, एसए रंगराजन, गोपी आइगर, वी श्रीनिवास आयंगर एवं रामू ने मिल कर नित्यकटला पूजा की विधियां संपन्न करायीं. इसके पश्चात भगवान बालाजी को गंगाजल, मधु, दुग्ध, गुलाब जल एवं फलों के रस से अभिषेक किया गया. संध्या समय भगवान बालाजी शेष वाहन में नगर भ्रमण पर निकले तथा नगर के विभिन्न भागों का भ्रमण करते हुए मंदिर वापस लौटे तब उनकी विशेष पूजा-अर्चना हुई एवं आरती के पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया. इस आयोजन में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सीएच शंकर राव, डेपुटी अध्यक्ष पीवीआरके राव, उपाध्यक्ष बीवी अप्पाराव, के ईश्वरराव, सहायक सचिव एन नरसिंह राव, बी भास्कर राव, एम चंद्रशेखर, वाइ ए रामाराव, आइ श्रीनिवास राव, आरके मूर्ति, बीआरसी राव ने शिरकत की