महिला की चेन झपटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, चेन खरीदने वाला ज्लेवलर भी धराया

जमशेदपुर पुलिस ने सोने की चेन छीनने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से छीनी हुई चेन, पिस्तौल, जिंदा गोलियां और नकदी बरामद की है. चेन खरीदने वाले ज्वेलर को भी गिरफ्तार किया गया है.

जमशेदपुर | उलीडीह थाना क्षेत्र के संकोसाई राेड नंबर एक की रहने वाली आशा रानी षाड़ंगी के गले से गत एक अगस्त को सोने की चेन छीनने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने वालों में बादल, राजा बनर्जी, हरप्रीत सिंह उर्फ ऋतिक व ज्वेलर्स दुकानदार दिलीप बेहरा शामिल है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने छीना हुआ सोने का चेन, चेन का टुकड़ा, पिस्तौल, दो जिंदा गोली, 40 हजार रुपए और चार मोबाइल फोन बरामद किया है. इसकी जानकारी मंगलवार को सिटी एसपी ललित मीना ने संवाददाता सम्मेलन में दी.

पुलिस को देख भागने लगे थे बदमाश

मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में सिटी एसपी ने बताया - पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वसुंधरा स्टेट के पास सुवर्णरेखा प्रोजेक्ट के खंडहरनूमा भवन में कुछ अपराधकर्मी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना पर उलीडीह पुलिस टीम का गठन किया गया. इसके बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी की. यहां पुलिस को देख बादल, राजा बनर्जी व हरप्रीत सिंह भागने लगे. लेकिन पुलिस ने सभी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया.

सभी का रहा है आपराधिक इतिहास

पुलिस ने छानबीन के दौरान बदमाशोंन के पास से हथियार, जिंदा गोली और नकद बरामद किया. पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि वे डकैती की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. पुलिस ने बताया - गिरफ्तार सभी अपराधियों का अापराधिक इतिहास रहा है. हरप्रित के खिलाफ छह, बादल के खिलाफ तीन और राजा बनर्जी उर्फ बड़ा चेला के खिलाफ छह केस अलग अलग थाना में दर्ज है.

सीसीटीवी फुटेज से हुई बादल की पहचान

पुलिस ने बताया - महिला से चेन छिनतई की घटना को बादल ने ही अंजाम दिया था. पुलिस ने जब बादल को गिरफ्तार किया तो छिनतई मामले का खुलासा हुआ. बादल ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया. बादल ने बताया - वे लोग पूर्व से चोरी और छिनतई की घटना को अंजाम देते आ रहे हैं. सोने की चेन छिनतई करने के बाद वे लोग बिष्टुपुर स्थित ज्वेलर्स दुकानदार दिलीप बेहरा को गहना बेच देते हैं. महिला का चेन भी 65 हजार रुपए में बादल ने बेचा था. पुलिस ने ज्वेलर्स दुकानदार दिलीप बेहरा के पास से गला हुआ सोना बरामद किया है.

40 हजार रुपए में सिवान से खरीदा हथियार

सिटी एसपी ने बताया - बादल ने सिवान से हथियार को 40 हजार रुपए में खरीदा था. छिनतई के अलावे वह बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था. पुलिस अब हथियार के सप्लाई करने वाले नेटवर्क के बारे में पता लगाने का काम कर रही है. पुलिस ने बताया - गिरफ्तार तीनों अपराधियों को पुलिस रिमांड पर लेकर उनके गिरोह के बारे में विस्तार से जानकारी लेकर कार्रवाई करेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Sinha

Add image

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >