बिल्डर से 5 लाख मांगी रंगदारी, 20 हजार भी वसूले, इन तीन की गिरफ्तारी

जमशेदपुर में निर्माणाधीन अपार्टमेंट के बिल्डर से 20 हजार रुपये लेने और पांच लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. तीनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है.

जमशेदपुर : उलीडीह थानांतर्गत शंकोसाई रोड नंबर चार में निर्माणाधीन अपार्टमेंट के बिल्डर से 20 हजार रुपये लेने और पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. तीनों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया. इस मामले में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक ने उलीडीह थाना में भोला महतो, पवन सिंह,गौरव राज उर्फ राजा सिंह और विशाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया था. इस मामले का मुख्य आरोपी भोला को पुलिस ने पहले ही एनडीपीएस के केस में जेल भेज दिया था. वहीं, अन्य तीनों को भी बुधवार को जेल भेज दिया गया है.

अन्य आरोपियों को अलग से भेजा गया जेल

अन्य आरोपियों को अलग से जेल भेजा गया. घटना सात सितंबर की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शंकोसाई रोड नं - 4 में एक अपार्टमेंट निर्माण का कार्य चल रहा है. निर्माण कार्य के दौरान मामले के मुख्य आरोपी भोला महतो ने बिल्डर से रंगदारी के रूप में पांच लाख रुपये मांगा. इस दौरान उसने 20 हजार रुपये भी लिया. पांच लाख रुपये देने से इंकार करने पर सभी आरोपियों ने मिल कर कई बार उनका काम भी रुकवा दिया. साथ ही मजदूरों के साथ मारपीट भी की. उसके बाद बिल्डर ने केस दर्ज कराया. केस दर्ज के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन कर चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Sinha

Add image

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >