जड़ाई कैंसर सेवा संस्थान ने चलाया पल्स पोलियो अभियान

जमशेदपुर. जिला प्रशासन द्वारा संचालित पल्स पोलियो अभियान में जड़ाई कैंसर सेवा संस्थान ने भी भाग लिया. तीन दिनों तक अभियान से जुड़ कर संस्था के लोगों ने साकची, बाराद्वारी, काशीडीह, सीतारामडेरा, भालुबासा, छायानगर, देव नगर व निर्मल नगर में बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी. इस कार्यक्रम का उद्घाटन काशीडीह सेंटर में झाविमो […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 20, 2015 7:03 PM

जमशेदपुर. जिला प्रशासन द्वारा संचालित पल्स पोलियो अभियान में जड़ाई कैंसर सेवा संस्थान ने भी भाग लिया. तीन दिनों तक अभियान से जुड़ कर संस्था के लोगों ने साकची, बाराद्वारी, काशीडीह, सीतारामडेरा, भालुबासा, छायानगर, देव नगर व निर्मल नगर में बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी. इस कार्यक्रम का उद्घाटन काशीडीह सेंटर में झाविमो के अभय सिंह, सीतारामडेरा में चंद्रगुप्त सिंह, साकची बाजार में डॉ सौरभ चौधरी, साकची सेंटर में शिव पूजन सिंह ने किया. अभियान में सोनाली, सपना लक्ष्मी, पूनम आदि शामिल थीं.