हार मेरे लिए चुनौती: अरविंद सिंह
जमशेदपुर. ईचागढ़ के झाविमो प्रत्याशी अरविंद कुमार सिंह ने हार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता एक बार फिर ठगी गयी. घोषणाओं की झड़ी लगा कर लोगों को गुमराह किया गया तथा झूठी घोषणाएं कर जीत हासिल की गयी. श्री सिंह ने कहा कि इस जीत में प्रशासन की सक्रिय भूमिका […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
December 23, 2014 9:02 PM
जमशेदपुर. ईचागढ़ के झाविमो प्रत्याशी अरविंद कुमार सिंह ने हार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता एक बार फिर ठगी गयी. घोषणाओं की झड़ी लगा कर लोगों को गुमराह किया गया तथा झूठी घोषणाएं कर जीत हासिल की गयी. श्री सिंह ने कहा कि इस जीत में प्रशासन की सक्रिय भूमिका रही. पुलिस-प्रशासन ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए उनके चुनाव को प्रभावित किया. मतदान के दिन कुछ न्यूज चैनलों द्वारा मामूली झड़प को हत्या प्रसारित कर कुछ जाति विशेष के लोगों को गुमराह किया गया. श्री सिंह के अनुसार वह क्षेत्र में सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में हमेशा जुड़े रहे और क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा काम किया. अपनी हार को चुनौती के रूप मंे स्वीकार करते हुए क्षेत्र की जनता के बीच हमेशा मौजूद रहेंगे और जन समस्याओं के लिए हमेशा आंदोलनरत रहेंगे.
...
ये भी पढ़ें...
January 14, 2026 1:55 AM
January 14, 2026 1:54 AM
January 14, 2026 1:47 AM
January 14, 2026 1:46 AM
January 14, 2026 1:44 AM
January 14, 2026 1:44 AM
January 14, 2026 1:43 AM
January 14, 2026 1:43 AM
January 14, 2026 1:42 AM
January 14, 2026 1:41 AM
