मोबिन ने किया नामांकन, सहिस-बेसरा, दुलाल समेत कई ने लिया परचा
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिले के छह विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार को नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी. पहले दिन सिर्फ निर्दलीय मोबीन खान ने एडीएम बाल किशुन मुंडा के समक्ष जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा के लिए नामांकन किया. इसके अलावा आजसू विधायक रामचंद्र सहिस, पूर्व विधायक दुलाल भुइयां ने जुगसलाई विधानसभा के […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
November 7, 2014 11:03 PM
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिले के छह विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार को नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी. पहले दिन सिर्फ निर्दलीय मोबीन खान ने एडीएम बाल किशुन मुंडा के समक्ष जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा के लिए नामांकन किया. इसके अलावा आजसू विधायक रामचंद्र सहिस, पूर्व विधायक दुलाल भुइयां ने जुगसलाई विधानसभा के लिए, झापीपा प्रत्याशी सूर्य सिंह बेसरा एवं जय भारत समानता पार्टी के सुखलाल बोयपायी ने पोटका विधानसभा के लिए, तृणमूल कांग्रेस के शहादत खान, जय भारत समानता पार्टी के संजीव आचार्या ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट के लिए नामांकन पत्र खरीदा. नामांकन को लेकर जिला समाहरणालय एवं धालभूम अनुमंडल मुख्यालय मंे कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है. गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाया गया था और बाहर वज्र वाहन तैनात रखा गया था.
...
ये भी पढ़ें...
January 14, 2026 1:55 AM
January 14, 2026 1:54 AM
January 14, 2026 1:47 AM
January 14, 2026 1:46 AM
January 14, 2026 1:44 AM
January 14, 2026 1:44 AM
January 14, 2026 1:43 AM
January 14, 2026 1:43 AM
January 14, 2026 1:42 AM
January 14, 2026 1:41 AM
