सोन मंडप को जेएनएसी ने लिया हैंडओवर, कमेटी होगी पुनर्गठित

जमशेदपुर : सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप भवन एवं परिसर को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने सोमवार को हैंडओवर ले लिया. सुरक्षा के लिए फिलहाल दो होमगार्ड के जवान यहां तैनात किये गये हैं. मंगलवार से सोन मंडप की बुकिंग जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति से होगी. जल्द ही नयी कमेटी का गठन किया जायेगा. उप विकास […]

जमशेदपुर : सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप भवन एवं परिसर को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने सोमवार को हैंडओवर ले लिया. सुरक्षा के लिए फिलहाल दो होमगार्ड के जवान यहां तैनात किये गये हैं. मंगलवार से सोन मंडप की बुकिंग जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति से होगी.

जल्द ही नयी कमेटी का गठन किया जायेगा. उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सह सोन मंडप के अध्यक्ष विश्वनाथ माहेश्वरी के आदेश पर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की चार सदस्यीय टीम ने कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश सिंह, सचिव पवन अग्रवाल के साथ सोन मंडप अधिग्रहण के लिए परिसंपत्तियों की सूची बनाकर उसका मिलान किया था.
हालांकि हैंडओवर की प्रक्रिया उस दिन पूरी नहीं हो सकी थी. सोमवार को टीम के सदस्य जेएनएसी के सहायक अभियंता शिवपूजन प्रसाद यादव, नगर प्रबंधक अंबुज कुमार सिंह, कनीय अभियंता प्रणव कुमार ठाकुर, अभय कुमार हिमांशु ने सोन मंडप का हैंडओवर लिया. फिलहाल सोन मंडप की अग्रिम बुकिंग स्थानीय लोगों को जेएनएसी से करानी होगी.
प्रभारी कर दारोगा एमकेएल दस को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गयी है. सोन मंडल की बुकिंग दर पहले से निर्धारित है. अब तक पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के विधायक प्रतिनिधि रहे पवन अग्रवाल व रघुवर दास के करीबी कमलेश सिंह ही सोन मंडप का संचालन कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >