हथियार जमा नहीं करने वाले 55 पर होगा एफआइआर, तैयारी शुरू

1610 में से बैंक व कंपनियों के 228 हथियार को जमा करने व 28 व्यक्तिगत लोगों को हथियार जमा करने में दी गयी थी छूट जमशेदपुर : जिला प्रशासन के बार-बार आदेश के बावजूद हथियार जमा नहीं करने वाले 55 लाइसेंसियों के लाइसेंस रद्द करने के साथ-साथ इस बार एफआइअार भी दर्ज किया जायेगा. जिला […]

1610 में से बैंक व कंपनियों के 228 हथियार को जमा करने व 28 व्यक्तिगत लोगों को हथियार जमा करने में दी गयी थी छूट

जमशेदपुर : जिला प्रशासन के बार-बार आदेश के बावजूद हथियार जमा नहीं करने वाले 55 लाइसेंसियों के लाइसेंस रद्द करने के साथ-साथ इस बार एफआइअार भी दर्ज किया जायेगा. जिला प्रशासन द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि शंकर शुक्ला के आदेश के बाद यह कार्रवाई शुरू होगी. जिला प्रशासन द्वारा विधान सभा चुनाव के लिए पांच, 10 अौर 16 नवंबर तक हथियार जमा करने का आदेश दिया गया था.
जिले में कुल लाइसेंसी 1610 में से बैंक व कंपनियों के 228 हथियार को जमा करने से छूट दी गयी थी.
साथ ही 28 व्यक्तिगत लोगों को हथियार जमा करने से छूट दी गयी थी, जिसमें से 18 लोगों को बाद में हथियार जमा करने का निर्देश दिया गया था अौर कई लोगों ने हथियार जमा किये थे.
1610 में से 55 ऐसे लोग चिह्नित किये गये थे, जिन्होंने आदेश के बावजूद हथियार जमा नहीं किये थे. 55 लोगों को शो-कॉज कर थाना प्रभारी के माध्यम से जवाब मांगा गया था. इसके बाद हथियार जमा नहीं करने वालों के मामले को सुनवाई के लिए डीसी कोर्ट में भेजा गया था. मतदान की व्यस्तता के कारण इस पर सुनवाई नहीं हो सकी. अब मतदान की व्यस्तता समाप्त होने के बाद हथियार जमा नहीं करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >