बाइक सवार अपराधियों ने महिला डॉक्टर से पर्स छीना

जमशेदपुर : बिष्टुपुर कमानी सेंटर के पास रविवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने सीतारामडेरा की डॉ स्वाति गोप से पर्स छीन फरार हो गये. डा‍ॅ स्वाति मर्सी अस्पताल में कार्यरत हैं. घटना में महिला सड़क पर गिर गयी, जिससे उनके हाथ और पैर में चोट आयी. जानकारी मिलने पर बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची […]

जमशेदपुर : बिष्टुपुर कमानी सेंटर के पास रविवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने सीतारामडेरा की डॉ स्वाति गोप से पर्स छीन फरार हो गये. डा‍ॅ स्वाति मर्सी अस्पताल में कार्यरत हैं. घटना में महिला सड़क पर गिर गयी, जिससे उनके हाथ और पैर में चोट आयी. जानकारी मिलने पर बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ के अलावा सीसीटीवी फुटेज खंगाला.

फुटेज में बाइक सवार दो युवक डॉक्टर से छिनतई कर भागते दिख रहे हैं. डॉ स्वाति ने बताया कि वह कार खड़ी कर सामान खरीदने कमानी सेंटर की ओर जा रही थीं. इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार बाइक से पहुंचे दो युवकों ने अमर मार्केट के पास उनके हाथ से पर्स छीन फरार हो गये. पर्स में पांच हजार रुपये, मोबाइल, एटीएम कार्ड व अन्य कई जरूरी कागजात थे. बैग को बचाने के प्रयास में डॉ स्वाति जमीन पर गिर गयी. बैग का हैंडल स्वाति के हाथ में ही रह गया. छिनतई की शिकायत बिष्टुपुर थाने में की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >