जमशेदपुर : जुगसलाई क्षेत्र में वोल्टास एजेंसी की ओर से अलग-अलग कार्य करने को लेकर कई मुहल्लों में गुरुवार को बिजली गुल रहेगी. इस संबंध में जानकारी देते हुए जुगसलाई के बिजली एसडीओ इमरान मुर्तजा ने बताया कि गुरुवार को सुबह नौ से एक बजे तक डिकोस्टा फीडर काे बंद कर ब्रेकर बदलने का काम किया जाना है. 11 से दोपहर एक बजे तक जुगसलाई फीडर को पूरी तरह से बंद रखा जायेगा.
जुगसलाई क्षेत्र में आज गुल रहेगी बिजली

जुगसलाई क्षेत्र में आज गुल रहेगी बिजली
Copied link
जमशेदपुर : जुगसलाई क्षेत्र में वोल्टास एजेंसी की ओर से अलग-अलग कार्य करने को लेकर कई मुहल्लों में गुरुवार को बिजली गुल रहेगी. इस संबंध में जानकारी देते हुए जुगसलाई के बिजली एसडीओ इमरान मुर्तजा ने बताया कि गुरुवार को सुबह नौ से एक बजे तक डिकोस्टा फीडर काे बंद कर ब्रेकर बदलने का काम […]
जुगसलाई फीडर में री-कनेक्टिंग का काम किया जाना है. वहीं, उन्होंने यह भी बताया कि मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जमशेदपुर में तेज बारिश की संभावना है. बारिश होने पर शटडाउन नहीं लिया जायेगा. ऐसे में जुगसलाई के लोग हेल्पलाइन नंबर 8987517397 पर फोन कर अपनी परेशानी के बारे में जानकारी दे सकते हैं.