पोटका : कार व बाइक में टक्कर, तीन युवक घायल

पोटका : हाता-टाटा मुख्य मार्ग पर पोटका थाना क्षेत्र के पावरू गांव के समीप हाता की ओर आ रही कार एवं टाटा की ओर से जा बाइक के बीच टक्कर हो गयी. जिससे तीन युवक घायल हो गये. वहीं कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. कार जिप सदस्य चंद्रावती महतो […]

पोटका : हाता-टाटा मुख्य मार्ग पर पोटका थाना क्षेत्र के पावरू गांव के समीप हाता की ओर आ रही कार एवं टाटा की ओर से जा बाइक के बीच टक्कर हो गयी. जिससे तीन युवक घायल हो गये. वहीं कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. कार जिप सदस्य चंद्रावती महतो की है, जो अपने पति झामुमो नेता सुनील महतो के साथ जमशेदपुर जा रही थी.
इसी दौरान बाइक व कार में टक्कर हो गयी. जिससे बाइक सवार घायल हो गये. घायलों में करण निषाद, रितेश निषाद एवं राहुल निषाद शामिल है. यह पश्चिमी सिंहभूम के कोकचो गांव के रहने वाले है. घटना की सूचना मिलते ही पोटका थाना पेट्रोलिंग पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जमशेदपुर ले गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >