शहर में आइएसएल-6 का पहला मैच 22 अक्टूबर को

20 अक्टूबर को केरला ब्लास्टर्स व एटीके के मैच से शुरू होगा सीजन, फिक्सचर जारी शाम साढ़े सात बजे से शुरू होंगे सभी मुकाबले जमशेदपुर : आइएसएल के 2019-20 सीजन की शुरुआत 20 अक्टूबर से होगी. इस प्रतियोगिता का पहला मैच एटीके व केरला ब्लास्टर्स के बीच कोच्चि में खेला जायेगा. टूर्नामेंट के सभी मैच […]

20 अक्टूबर को केरला ब्लास्टर्स व एटीके के मैच से शुरू होगा सीजन, फिक्सचर जारी

शाम साढ़े सात बजे से शुरू होंगे सभी मुकाबले
जमशेदपुर : आइएसएल के 2019-20 सीजन की शुरुआत 20 अक्टूबर से होगी. इस प्रतियोगिता का पहला मैच एटीके व केरला ब्लास्टर्स के बीच कोच्चि में खेला जायेगा. टूर्नामेंट के सभी मैच शाम साढ़े सात बजे से खेले जायेंगे.
जमशेदपुर फुटबॉल क्लब अपने सीजन की शुरुआत 22 अक्टूबर को दिल्ली डायनमोज के खिलाफ जेआरडी में करेगा. जेएफसी कुल नौ मुकाबले जमशेदपुर में और नौ बाहर खेलेगा. लीग राउंड के मुकाबले 23 फरवरी तक खेले जायेंगे. इसके बाद सेमीफाइनल व फाइनल की तिथि व वेन्यू की घोषणा की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >