शर्मनाक : बाइक पर बैठाकर झाड़ियों में ले गये फिर किया नाबालिग से गैंगरेप

आदित्यपुर : आरआइटी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से उसके पहचान के युवक ने अपने चार साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना सोमवार रात की है. पुलिस ने शुक्रा कालिंदी को गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी जयनारायण सिंह ने बताया, शुक्रा कालिंदी के साथ इस वारदात में शामिल चार अन्य फरार साथियों की पहचान […]

आदित्यपुर : आरआइटी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से उसके पहचान के युवक ने अपने चार साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना सोमवार रात की है. पुलिस ने शुक्रा कालिंदी को गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी जयनारायण सिंह ने बताया, शुक्रा कालिंदी के साथ इस वारदात में शामिल चार अन्य फरार साथियों की पहचान कर ली गयी है. पीड़िता के बयान पर सभी आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया है.

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. इनमें नाबालिग लड़के भी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, पीड़िता पथ संख्या चार में कुछ सामान लाने गयी थी. वहां से एक युवक उसे बाइक पर बैठाकर एनआइटी परिसर की झाड़ियों में ले गया. इसके बाद उसी युवक ने शुक्रा कालिंदी व अन्य साथियों को फोन कर वहां बुलाया. घटना के बाद लड़कों के साथ जा रही पीड़िता पर एक पुलिसकर्मी की नजर पड़ी. उसने टाइगर मोबाइल को इसकी सूचना दी. पुलिस को देख चार आरोपी भाग गये, जबकि शुक्रा कालिंदी ��कड़ा गया.

दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. पूर्व से दोस्ती होने का फायदा युवकों ने उठाया और उन्हें झांसे में लेकर उनके साथ गलत किया. फ्लैट न्यू कंस्ट्रक्शन है. उसमें कुछ फ्लैट खाली हैं. चाबी उपलब्ध कराने वाले युवकों की तलाश की जा रही है. फ्लैट किसका है, पता चल गया है.
अरुण कुमार महथा, थाना प्रभारी, मानगो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >