जमशेदपुर : पत्नी समेत तीन लोगों को गोली मारने का आरोपी दारोगा जेल भेजा गया

जमशेदपुर : सोनारी के नौलखा गौतम अपार्टमेंट ( फ्लैट नंबर 3/13) में पत्नी पूनम गुप्ता समेत तीन लोगों को गोली मारने के आरोपी दारोगा मनोज गुप्ता को सोमवार को जेल भेज दिया गया. इससे पूर्व हत्यारोपी मनोज गुप्ता का कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया. यहां उसने कहा, चंदन समझौता करने की बात कह अपने […]

जमशेदपुर : सोनारी के नौलखा गौतम अपार्टमेंट ( फ्लैट नंबर 3/13) में पत्नी पूनम गुप्ता समेत तीन लोगों को गोली मारने के आरोपी दारोगा मनोज गुप्ता को सोमवार को जेल भेज दिया गया. इससे पूर्व हत्यारोपी मनोज गुप्ता का कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया. यहां उसने कहा, चंदन समझौता करने की बात कह अपने साथ हथियार लेकर आया था.
उसने पहले गोली चलायी, फिर मैंने आत्मरक्षा में हमला किया. मैंने वही किया, जो आम लोग अपनी जान बचाने के लिए करते हैं. उसने बताया, किसी को मारना नहीं चाहता था, बल्कि वह तो अपनी पत्नी से चल रहे विवाद को खत्म करने के लिए उसे यहां बुलाया था. चंदन भी साथ आया. पहले तो वह मुझे गलत साबित करने लगा. उसके बाद मेरे ऊपर गोली चला दी. इससे पूर्व मनोज को एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाया गया.कोर्ट में उससे मिलने कई मित्र आये थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >