जमशेदपुर: साहेब बांध में तैरते हुए मिली शादीशुदा महिला की लाश, पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर/पटमदा : कमलपुर थाना से महज एक किमी दूर बांगुरदा साहेब बांध से बुधवार सुबह पुलिस को एक लाश मिली. जानकारी के अनुसार यहां पानी में तैरते हुए एक अज्ञात शादीशुदा महिला का शव पुलिस ने बरामद किया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस मामले को लेकर स्थानीय लोगों से पूछताछ कर […]

जमशेदपुर/पटमदा : कमलपुर थाना से महज एक किमी दूर बांगुरदा साहेब बांध से बुधवार सुबह पुलिस को एक लाश मिली. जानकारी के अनुसार यहां पानी में तैरते हुए एक अज्ञात शादीशुदा महिला का शव पुलिस ने बरामद किया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस मामले को लेकर स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है. पूछताछ के दौरान लोगों ने शव को पहचानने से इनकार कर दिया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया है.

बताया जा रहा है कि शव दो दिन पहले का है. पानी में रहने के कारण शव पूरी तरह से फूल गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >