गर्मी ने तोड़ा पिछले दो वर्षों का रिकॉर्ड, पारा 43 डिग्री के पार

जमशेदपुर : गर्मी और लू के कहर से गुरुवार को लौहनगरी खूब तपी. इस दौरान तापमान दो वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 43.4 डिग्री पर पहुंच गयी, जो सामान्य से करीब छह डिग्री सेल्सियस अधिक था. दो मई 2017 को मई महीने में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम की इस […]

By Prabhat Khabar Print Desk | May 31, 2019 3:18 AM

जमशेदपुर : गर्मी और लू के कहर से गुरुवार को लौहनगरी खूब तपी. इस दौरान तापमान दो वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 43.4 डिग्री पर पहुंच गयी, जो सामान्य से करीब छह डिग्री सेल्सियस अधिक था. दो मई 2017 को मई महीने में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम की इस मार से फिलहाल राहत की कोई उम्मीद भी नहीं है. अगले एक सप्ताह तक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है. गुरुवार की दोपहर करीब सात किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और कुछ देर के लिए हल्की बारिश भी हुई, लेकिन इस बारिश का मौसम के तपिश पर कोई असर नहीं पड़ा. बारिश के बाद ऊमस की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

Next Article

Exit mobile version