शादी के पांच दिन बाद ही पत्नी पहुंची थाना, कहा : पति के साथ नहीं रहना

जमशेदपुर : शादी के पांच दिन बाद ही नव विवाहिता ने महिला थाना में अर्जी देकर कहा कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती है. शुक्रवार को नवविवाहिता पति के खिलाफ शिकायत लेकर थाना पहुंची थी. मनीफीट निवासी युवती की हरहरगुट्टू के युवक से 21 अप्रैल को ही शादी हुई है. पत्नी का कहना […]

जमशेदपुर : शादी के पांच दिन बाद ही नव विवाहिता ने महिला थाना में अर्जी देकर कहा कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती है. शुक्रवार को नवविवाहिता पति के खिलाफ शिकायत लेकर थाना पहुंची थी. मनीफीट निवासी युवती की हरहरगुट्टू के युवक से 21 अप्रैल को ही शादी हुई है.

पत्नी का कहना है कि पति का व्यवहार उसके साथ ठीक नहीं है, इसलिए वह उसके साथ नहीं रहना चाहती. युवती के अनुसार माता-पिता ने उसकी शादी जबरदस्ती कर दी है. महिला थाना में पति और उसके परिवार को भी बुलाया गया था. थाना में युवती ने बताया कि वह किसी और युवक से प्रेम करती है उसी के साथ रहेगी.
वहीं, पति अब भी पत्नी को साथ रखने को तैयार है. महिला थाना से दोनों परिवारों को खुद निर्णय लेने को कहा है. इस मामले में पत्नी के साथ ना मारपीट की गयी है न ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया है. महिला थाना प्रभारी ने नवविवाहिता को समझाने का प्रयास किया लेकिन युवती पति के साथ नहीं रहने पर अड़ी रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >