जमशेदपुर : श्मशान भूमि कॉरिडोर से बाहर फोरलेन का निकला दूसरा टेंडर

जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर एलिवेटेड कॉरिडोर के एलाइनमेंट में बदलाव करके कॉरिडोर की जद में आ रहे श्मशान भूमि को बचा लिया गया है. बदलाव स्थानीय लोगों विरोध के कारण किया गया है. साथ ही बदलाव के बाद जमशेदपुर पथ प्रमंडल ने नया इ-टेंडर जारी कर दिया है. सूत्रों के अनुसार श्मशान को बचाने के […]

जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर एलिवेटेड कॉरिडोर के एलाइनमेंट में बदलाव करके कॉरिडोर की जद में आ रहे श्मशान भूमि को बचा लिया गया है. बदलाव स्थानीय लोगों विरोध के कारण किया गया है. साथ ही बदलाव के बाद जमशेदपुर पथ प्रमंडल ने नया इ-टेंडर जारी कर दिया है.

सूत्रों के अनुसार श्मशान को बचाने के लिए स्थल बदलने अौर थोड़ा लंबा पुल का निर्माण करना पड़ेगा. इसके अलावा पुल की मजबूती के लिए हाइ क्वालिटी वाले स्टील गार्डर के प्रावधान को लागू किया गया, जो पहले नहीं था. उक्त बदलाव के कारण प्रोजेक्ट पर 30 करोड़ रुपये ज्यादा खर्च आयेगा.

पहले एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण पर 105 करोड़ रुपये खर्च आ रही थी, लेकिन बदलाव के बाद प्रोजेक्ट पर 135.47 करोड़ रुपये खर्च करने का बजट बनाया गया है. 30 माह में बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर : छोटा गोविंदपुर अन्ना चौक से पिपला जाने के लिए बने रहे फोर लेन एलिवेटेड कॉरिडोर और एप्रोच रोड की लंबाई 1555 मीटर है. उक्त प्रोजेक्ट के निर्माण में ढाई वर्ष यानी 30 माह लगेगा. आगामी 15 फरवरी 2019 को उक्त टेंडर खुलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >