जमशेदपुर : पांच इलाकों में आज 7.30 घंटे व तीन इलाकों में पांच घंटे बिजली आपूर्ति बंद

जमशेदपुर : सिदगोड़ा समेत पांच इलाकों में बुधवार को 7.30 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी, इस दौरान पोल लगाने व तार खींचने का कार्य किया जायेगा. इस कारण छोटागोविंदपुर सब डिवीजन के बारीडीह, बागुननगर, ग्वाला बस्ती, लाल भट्टा, बिरसानगर जोन नंबर 2, 3, 4, 5, 6 गुड़िया मैदान व आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9.30 […]

जमशेदपुर : सिदगोड़ा समेत पांच इलाकों में बुधवार को 7.30 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी, इस दौरान पोल लगाने व तार खींचने का कार्य किया जायेगा. इस कारण छोटागोविंदपुर सब डिवीजन के बारीडीह, बागुननगर, ग्वाला बस्ती, लाल भट्टा, बिरसानगर जोन नंबर 2, 3, 4, 5, 6 गुड़िया मैदान व आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9.30 से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.

वहीं सरजामदा पावर सब स्टेशन से गोविंदपुर गये 33 केवी हाइटेंशन मेन लाइन में मरम्मत कार्य होने के कारण गोविंदपुर, बावनगोड़ा, खखड़ीपाड़ा क्षेत्र में सुबह 10 से लेकर दोपहर तीन बजे तक कुल पांच घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >