जमशेदपुर : उधार के रुपये मांगने पर मारपीट, दो घायल

जमशेदपुर : मानगो पोस्ट ऑफिस रोड के रहने वाले तरुण सिंह व राजू सिंह ने मारपीट कर ली. इस दौरान दोनों के सिर में चोट लगी है. पुलिस दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर आयी है. मामला रविवार की रात करीब नौ बजे का है. घटना के संबंध में तरुण सिंह ने बताया […]

जमशेदपुर : मानगो पोस्ट ऑफिस रोड के रहने वाले तरुण सिंह व राजू सिंह ने मारपीट कर ली. इस दौरान दोनों के सिर में चोट लगी है. पुलिस दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर आयी है.
मामला रविवार की रात करीब नौ बजे का है. घटना के संबंध में तरुण सिंह ने बताया कि उनका ईंट और बालू का व्यवसाय है. राजू सिंह ने तरुण से एक माह पूर्व ईंट और बालू उधार लिया था. रविवार को तरुण सिंह अपने रुपये की मांग करने के लिए राजू सिंह के घर गया.
जहां दोनों के बीच मारपीट हो गयी. राजू सिंह के साथ के लोगों ने बताया कि तरुण के साथ उनका पुराना विवाद चल रहा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. मारपीट के मामले में दोनों पक्ष के लोगों ने मानगो थाना में लिखित शिकायत दर्ज करेंगें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >