सोनारी : बाइक का चालान काटने को ले दो पुलिसकर्मी भिड़े

जमशेदपुर. ट्रैफिक चेकिंग के दौरान फाइन काटने को लेकर पुलिसकर्मियों में होड़ मची रहती है. शुक्रवार को सोनारी साईं मंदिर वाले मार्ग पर दिन में एक बाइक को पुलिस ने बिना हेलमेट के पकड़ा. पहले को बाइक सवार युवक के गाड़ी के कागजात की चेकिंग हुई. कागजात में भी कुछ कमी निकली. इसके बाद फाइन […]

जमशेदपुर. ट्रैफिक चेकिंग के दौरान फाइन काटने को लेकर पुलिसकर्मियों में होड़ मची रहती है. शुक्रवार को सोनारी साईं मंदिर वाले मार्ग पर दिन में एक बाइक को पुलिस ने बिना हेलमेट के पकड़ा. पहले को बाइक सवार युवक के गाड़ी के कागजात की चेकिंग हुई. कागजात में भी कुछ कमी निकली.
इसके बाद फाइन काटने की बात आयी. फाइन को लेकर वहां चेकिंग में लगे दो पदाधिकारी आपस में भिड़ गये. दोनों रसीद लेकर फाइन काटने की बात कर रहे थे. बाद में लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया. जिसके बाद एक पुलिसकर्मी ने फाइन लेकर जब्त बाइक को रिलीज किया. इस संबंध में जानकारी लेने के लिए ट्रैफिक डीएसपी से संपर्क साधा गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >