चार लड़कियां भी पकड़ी गयी, नाबालिगों को पीआर बांड पर छोड़ा गया, दो संचालक भी हिरासत में

जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत रोहित रोड निवासी गुलशन कुमार और उसके भाई रवींद्र मुखी की दो बाइक को दो बदमाशों ने बीती रात फूंक डाला. दोनों बाइक हीरो ग्लैमर थी. आग लगाने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गये. आग की लपटे फैलने के बाद आसपास के लोगों ने रवींद्र व गुलशन […]

जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत रोहित रोड निवासी गुलशन कुमार और उसके भाई रवींद्र मुखी की दो बाइक को दो बदमाशों ने बीती रात फूंक डाला. दोनों बाइक हीरो ग्लैमर थी. आग लगाने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गये. आग की लपटे फैलने के बाद आसपास के लोगों ने रवींद्र व गुलशन को जगाया. इसके बाद पानी डाल कर आग पर काबू पाया गया.
आग बुझाने से पूर्व ही बाइक पूरी तरह जल कर राख हो गयी थी. रवींद्र मुखी ने बताया कि वह सैमसंग में जबकि भाई बिष्टुपुर स्थित एक फाइनेंस कंपनी में काम करते है. दोनों रात करीब 11 बजे काम से लौटने के बाद रात को बाइक घर के पास खड़ी कर दी थी. फिर दोनों सो गये. रात करीब 2.30 बजे अचानक शोर सुनकर उनकी नींद खुली तो देखा के दरवाजे पर आग लगी है.
दोनों भाई पीछे के रास्ते से घर से निकले तो देखा कि दोनों बाइक जलकर राख हो गयी थी. शनिवार को इसकी सूचना कदमा पुलिस को दी. अब तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है. कदमा थाना प्रभारी जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >