उस्तरे से रेता युवक का गला दोस्त को भी कर दिया जख्मी

जमशेदपुर : बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी में रहने वाले बीनू करुवा ने बस्ती के ही विक्की मुखी का उस्तरे से गला रेत दिया. बीच-बचाव कर रहे विक्की के दोस्त सुदामा को भी पीठ में उस्तरा मार दिया. दोनों को बस्ती के लोगों ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना रविवार रात करीब […]

जमशेदपुर : बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी में रहने वाले बीनू करुवा ने बस्ती के ही विक्की मुखी का उस्तरे से गला रेत दिया. बीच-बचाव कर रहे विक्की के दोस्त सुदामा को भी पीठ में उस्तरा मार दिया. दोनों को बस्ती के लोगों ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना रविवार रात करीब आठ बजे हरिजन बस्ती के टीनाकुली में हुई.
बस्ती के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, विक्की टीनाकुली से होते हुए अपने घर की ओर जा रहा था. उसी दौरान वीनू ने उसे रोक कर उससे मारपीट शुरू कर दी. इसी बीच वीनू ने जेब से छोटा सा अस्तूरा निकालकर विक्की का गला रेत दिया.
तभी विक्की के दोस्त सुदामा की नजर पड़ी. वह विक्की के पास पहुंचकर बीच बचाव करने लगा तो बीनू ने उसकी पीठ पर भी चाकू से हमला किया और फरार हो गया. उसके बाद दोनों को खून से सना देख कर बस्ती के लोगों ने इलाज के लिए मौके से उठा कर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. साथ ही बर्मामाइंस पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >