जमशेदपुर : अंशुमन और महावीर दोनों नशे में थे

जमशेदपुर : पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी कि अंशुमन श्रीवास्तव और महावीर दोनों के बीच मैदान में चाउमीन ठेला के पास नाश्ता करने के दौरान गाली-गलौज हुई. महावीर मृतक को गाली देकर अपने दो साथियों के साथ जाने लगा. इस बीच अंशुमन श्रीवास्तव ने गाली देते हुए महावीर को ललकारा और फरिया […]

जमशेदपुर : पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी कि अंशुमन श्रीवास्तव और महावीर दोनों के बीच मैदान में चाउमीन ठेला के पास नाश्ता करने के दौरान गाली-गलौज हुई. महावीर मृतक को गाली देकर अपने दो साथियों के साथ जाने लगा.
इस बीच अंशुमन श्रीवास्तव ने गाली देते हुए महावीर को ललकारा और फरिया देने की धमकी दी. तब महावीर और अंशुमन के बीच मारपीट हुई. इस बीच अंशुमन पर महावीर और उसके साथियों ने चाकू से हमला कर दिया. यह जानकारी फास्टफूड दुकानदार ने पुलिस को दी. पुलिस के मुताबिक सभी शराब के नशे में थे.
सही स्थिति का पता लगाने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. मृतक घर का सबसे छोटा बेटा था. उसके पिता रमेश श्रीवास्तव की मौत हो चुकी है. वह अपने चाचा बबलू के साथ रहता था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >