दो युवकों को पीटकर किया अधमरा, पांच हजार नकद व फोन छीना

जमशेदपुर : उलीडीह के जेपी स्कूल के समीप पुल पर तुरियाबेड़ा निवासी सुमित व विकास कुमार शर्मा को तीन युवकों ने पीटकर अधमरा कर दिया. हमलावरों ने विकास कुमार की जेब में रखे पांच हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया. घटना के बाद लोगों ने भाग रहे दो युवकों को पकड़कर पुलिस को हवाले कर […]

जमशेदपुर : उलीडीह के जेपी स्कूल के समीप पुल पर तुरियाबेड़ा निवासी सुमित व विकास कुमार शर्मा को तीन युवकों ने पीटकर अधमरा कर दिया. हमलावरों ने विकास कुमार की जेब में रखे पांच हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया. घटना के बाद लोगों ने भाग रहे दो युवकों को पकड़कर पुलिस को हवाले कर दिया. पकड़े गये युवकों में धीरु तथा अर्जुन शामिल है. घटना में शामिल फरार संतोष की तलाश पुलिस कर रही है.
उधर, पिटाई में घायल सुमित की स्थिति गंभीर होने पर उसे एमजीएम से टीएमएच रेफर कर दिया गया है. विकास के सिर में चोट आयी है. घायल विकास ने बताया कि वह तुरियाबेड़ा में रहता है और अल्युमीनियम चैनल बनाने का काम करता है. सोमवार दोपहर दो बजे वह अपने साथी सुमित के साथ बाइक से तुरियाबेड़ा जा रहा था.
जेपी स्कूल के पुल पर दो बाइकों में टक्कर हो गयी. दुर्घटना के बाद उसने गिरे युवकों को उठाने में मदद की. इस बीच तीनों युवकों ने उनके साथ मारपीट की और रुपये व फोन छीन लिये. मौके पर जुटी महिलाओं व लोगों ने इसका विरोध किया और मारपीट करने वाले दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा फरार हो गया. इसके बाद पुलिस आयी और युवकों को पकड़कर थाना ले गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >