अश्लील फोटो एफबी पर डालने पर पति को पीटा

जमशेदपुर : कोर्ट मैरेज करने के बाद पत्नी की अश्लील तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट करने वाले पति भरत सिंह को एमजीएम अस्पताल में तैनात होमगार्ड की महिला जवान ने गुरुवार की शाम 4.30 बजे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. बोड़ाम के मिर्जाडीह में रहने वाला भरत सिंह अपने दोस्त माधव की पत्नी […]

जमशेदपुर : कोर्ट मैरेज करने के बाद पत्नी की अश्लील तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट करने वाले पति भरत सिंह को एमजीएम अस्पताल में तैनात होमगार्ड की महिला जवान ने गुरुवार की शाम 4.30 बजे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी.
बोड़ाम के मिर्जाडीह में रहने वाला भरत सिंह अपने दोस्त माधव की पत्नी को देखने एमजीएम आया था. होमगार्ड जवान ने बताया कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती है. इसके कारण उसका पति उसकी तस्वीरें फेसबुक पर जारी कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है. वह पति से तलाक चाहती है, लेकिन पति उसे बदनाम करने का काम कर रहा है.
वहीं दूसरी तरफ भरत सिंह के अनुसार होमगार्ड जवान पूर्व से शादीशुदा है. उसे एक बेटा भी है, इसके बावजूद दोनों के बीच प्यार होने पर वर्ष 16 में कोर्ट मैरेज की. साथ ही कुछ महीने तक वे एक-दूसरे से मिलते रहे, लेकिन पिछले आठ महीने से उसकी पत्नी से कोई बातचीत नहीं है. उस पर जो भी आरोप है, वह बेबुनियाद है. फिलहाल साकची महिला थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >