8 लाख का पंच टिकट गायब

जमशेदपुर: दपू रेलवे की विजिलेंस की टीम ने आद्रा डिवीजन के भोजुडीह स्टेशन पर छापेमारी कर आठ लाख के पंच टिकट (पॉकेट कार्ड टिकट : पीसीटी) गायब होने का मामला पकड़ा है. स्टेशन के कॉमर्शियल और एकाउंट डिपार्टमेंट के अधिकारी से इस मामले में पूछताछ की जा रही है. हालांकि आरंभिक जांच में पदाधिकारियों ने […]

जमशेदपुर: दपू रेलवे की विजिलेंस की टीम ने आद्रा डिवीजन के भोजुडीह स्टेशन पर छापेमारी कर आठ लाख के पंच टिकट (पॉकेट कार्ड टिकट : पीसीटी) गायब होने का मामला पकड़ा है.

स्टेशन के कॉमर्शियल और एकाउंट डिपार्टमेंट के अधिकारी से इस मामले में पूछताछ की जा रही है. हालांकि आरंभिक जांच में पदाधिकारियों ने गायब टिकटों के बारे में जानकारी होने से अनभिज्ञता जाहिर की है.

विजिलेंस टीम मामले की बारीकी से जांच कर रही है. टीम को शक है कि कुछ रेलकर्मी भी इसमें संलिप्त हो सकते हैं. दपू रेलवे जीएम ने मामले के जांच के आदेश दिये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >