अधिक से अधिक पौधे लगायें : माथुर

जमशेदपुर: पर्यावरण दिवस पर जुस्को की ओर से कई स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम चलाया गया तथा जमशेदपुर को ग्रीन सिटी बनाने का संकल्प लिया गया. अभियान की शुरुआत सोनारी जॉगर्स पार्क से की गयी. यहां भारत सेवाश्रम संघ के स्कूली बच्चों ने पर्यावरण आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की उसके बाद पौधरोपण किया गया. यहां जुस्को […]

जमशेदपुर: पर्यावरण दिवस पर जुस्को की ओर से कई स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम चलाया गया तथा जमशेदपुर को ग्रीन सिटी बनाने का संकल्प लिया गया. अभियान की शुरुआत सोनारी जॉगर्स पार्क से की गयी.

यहां भारत सेवाश्रम संघ के स्कूली बच्चों ने पर्यावरण आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की उसके बाद पौधरोपण किया गया. यहां जुस्को के एमडी आशीष माथुर मौजूद थे. इसके बाद सारे लोग सोनारी दोमुहानी गये, जहां मेरीन ड्राइव के आसपास पौधरोपण किया. इस क्षेत्र की हरियाली फिर से लौटाने के लिए करीब 3.5 एकड़ क्षेत्र में 1500 पौधरोपण किया गया.

इस अभियान के तहत करीब 25 हजार पेड़ लगाने की जुस्को की योजना है. इस दौरान जॉगर्स क्लब, केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक संघ, बागान एरिया विकास समिति की ओर से पौधरोपण किया गया. इस मौके पर श्री माथुर, जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, कंपनी के जीएम शरद कुमार, दीपक पी कामत, एपी सिंह, श्रीलाल, एसएल दास, आरके दुबे समेत अन्य लोग मौजूद थे. कार्यक्रम में डॉ पूनम मेहता ने भी हिस्सा लिया, जो पब्लिक हेल्थ कोर कमेटी के 14 वें विश्व कांग्रेस में भाग लेकर लौटी है. रघुनाथ पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >