जमशेदपुर : कार्य विभाजन कर तैयारियों में जुट जायें : प्रकाश

जमशेदपुर : लोकसभा प्रभारी सह प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि विधान सभा, मंडल एवं जोन स्तर पर कार्य विभाजन कर कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में तैयारी में लग जाना है. 15 सितंबर तक सभी बूथ समितियों के पुनरीक्षण के साथ-साथ मतदाता सूची में नाम जोड़ने, त्रुटि संशोधन कराने के कार्य में लग […]

जमशेदपुर : लोकसभा प्रभारी सह प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि विधान सभा, मंडल एवं जोन स्तर पर कार्य विभाजन कर कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में तैयारी में लग जाना है. 15 सितंबर तक सभी बूथ समितियों के पुनरीक्षण के साथ-साथ मतदाता सूची में नाम जोड़ने, त्रुटि संशोधन कराने के कार्य में लग जायें. उन्होंने 16 सितंबर को सभी विधान सभा में काव्यांजनी का आयोजन कर अटल जी की कविताअों को सुनाये जाने तथा 17 सितंबर को सेवा स्वच्छता के रूप में मनाने की बात कही.
सरकार की उपलब्धि लोगों तक पहुंचायें : सांसद
सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में काफी कार्य हुए हैं. कार्यकर्ता केंद्र अौर राज्य सरकार की उपलब्धियों को आम जनता के बीच लेकर जायें अौर विपक्ष द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम को खत्म करें.
बैठक को महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी संबोधित किया. अध्यक्षता कोर कमेटी के संयोजक मुकुल मिश्रा ने की और आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी. बैठक में ललन द्विवेदी, सुररंजन राय, मनोज सिंह, देवेंद्र सिंह, चितरंजन वर्मा, हरेंद्र पांडेय, अजय श्रीवास्तव, राकेश सिंह, विकास सिंह, जगदीश मुंडा, चुन्नू भूमिज आदि मौजूद थे.
आगामी कार्य योजना
10 से 15 कार्यकर्ताअों की टीम बना कर बूथ समिति का सत्यापन किया जायेगा
सभी मंडलों में 20 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया जायेगा, जिसमें भाजपा के सभी पूर्व मंडल अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहेंगे
मंडल की बैठक 5,6 एवं 7 सितंबर को की जायेगी
18 से 24 सितंबर के बीच सभी बूथ क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर
मंडल प्रभारी बनाया गया
सोनारी- ललन द्विवेदी व विमला देसाई , कदमा- अजय श्रीवास्तव, जगदीश मुंडा , बिष्टुपुर- हरेंद्र पांडेय, साकची-विकास सिंह, मानगो-राकेश सिंह, उलीडीह-नंदजी प्रसाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >